मिनटों में सैकड़ों मच्छरों को खींच लेगा 273 रुपये का ये डिवाइस, बीमारियों से रखेगा सुरक्षित

 सैकड़ों मच्छरों को खींच लेगा 273 रुपये का ये डिवाइस, बीमारियों से रखेगा सुरक्षित
Edited by srg | Updated: Mar 26, 2022, 9:36 AM
गर्मियों का मौसम आ चुका है और ऐसे में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है और इससे निपटने के लिए आज हम बेहद ख़ास डिवाइस लेकर आए हैं।
हाइलाइट्स
मच्छरों पर भारी पड़ेगा ये डिवाइस
कीमत है आपके बजट में फिट
पोर्टेबल है ये डिवाइस
वक़्त नहीं है? हाइलाइट्स पढ़ने के लिए डाउनलोड ऐप

Mosquito Device


Amazon पर शानदार ऑफर - इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, होम डेकोर और अन्य सामानों पर पाएं भारी छूट.
नई दिल्ली। अगर आप भी गर्मियों का मौसम आने के बाद मच्छरों के प्रकोप से परेशान हैं और आपको अपने परिवार के हेल्थ की चिंता रहती है तो आज हम आपके लिए एक ऐसा डिवाइस लेकर आए हैं जो मच्छरों का काल है, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ये डिवाइस मच्छरों को अपने अंदर खींच लेता है और बाहर भी नहीं निकलने देता है ऐसे में आप खुद को और अपने परिवार को बीमारियों से बचा पाएंगे।

कौन सा है ये डिवाइस

जिस डिवाइस की हम बात कर रहे हैं वो एक एलईडी सक्शन लैम्प है जो बेहद ही कारगर डिवाइस है और मच्छरों से बचाव में काफी मददगार साबित हो सकता है। आपको बता दें कि ये डिवाइस आकार में किसी ब्लूटूथ स्पीकर जितना होता है लेकिन इसका काम देखने के बाद आपको भी हैरानी होगी। दरअसल मार्केट में मिलने वाले मॉस्कीटो रिपेलेंट लिक्विड हेल्थ के लिए खतरनाक होते हैं हालांकि ये डिवाइस आपकी सेहत को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता है।


Eco Friendly Electronic LED Mosquito Killer Machine Trap Lamp

आपको बता दें कि ऑनलाइन शॉपिंग साइट मीशो पर ये डिवाइस उपलब्ध है जिसे आप सिर्फ 273 रुपये में खरीद सकते हैं। ये एक बेहद ही किफायती और यूजफुल सक्शन डिवाइस है। यह मॉस्कीटो किल करने के साथ ही लैम्प का भी काम करता है। इसमें आपको एलईडी लाइटिंग देखने को मिलती है। यह लाइटिंग मच्छरों को अपनी तरफ अट्रैक्ट कर लेती है और जैसे ही मच्छर लाइट के अंदर आते हैं उन्हें सक्शन फैन से अंदर खींच लिया जाता है।

यह फैन बेहद ही पावरफुल होता है और किसी वैक्यूम क्लीनर की तरह काम करता है।यह एक बेहद ही ट्रेंडिंग डिवाइस है जिसे आप ऑनलाइन आर्डर कर सकते हैं। अगर आपके घर में मच्छर जरूरत से ज्यादा हो गए हैं तो ऐसे दो तीन डिवाइस लगाकर घर को इनसे बचाया जा सकता है। आपको बता दें कि इस डिवाइस को चलाने के लिए बेहद ही कम पावर की जरूरत होती है ऐसे में आपको कम खर्च में एक तगड़ा डिवाइस मिलेगा जो घर के सदस्यों की हेल्थ का पूरा ख्याल रखेगा।
    
अगला लेख

चकाचक साफ होंगे सारे कपड़े! इन सस्ती पोर्टेबल वॉशिंग मशीन्स को ले आएं घर, हर महीने 200 रुपय

चकाचक साफ होंगे सारे कपड़े! इन सस्ती पोर्टेबल वॉशिंग मशीन्स को ले आएं घर, हर महीने 200 रुपये का खर्च

Comments